भारत के IIT-IIM: 'मेरिट' की मीनार, जिसकी नींव में दलित-आदिवासी-OBC कहीं नहीं
विशेष रिपोर्ट · शिक्षा और सामाजिक न्याय डेटा जांच · विशेष रिपोर्ट भारत के IIT-IIM: 'मेरिट' की मीनार, जिसकी नींव में दलित-आदिवासी-OBC कहीं नहीं भारत के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थानों में SC, ST और OBC समुदायों की स्थिति की RTI दस्तावेज़ों, संसदीय जवाबों और वैज्ञानिक जर्नल के आंकड़ों पर आधारित पड़ताल 0 ST/OBC असोसिएट प्रोफेसर, IIT बॉम्बे, 14 वर्ष में ~56% प्रोफेसर पद देश भर में रिक्त (अनुमानित) 171 IIT छात्रों की अस्वाभाविक मौत, 20 वर्ष में · The Point Blank · डेटा स्रोत: RTI दस्तावेज़, संसद के लिखित जवाब, Nature Index, समाचार रिपोर्टें महाभारत में एक कथा है — एकलव्य नाम के एक आदिवासी युवक ने धनुर्विद्या सीखने की ज़िद की। गुरु द्रोणाचार्य ने उसे स्वीकार नहीं किया, फिर भी उसने मिट्टी की मूर्ति बनाकर अभ्यास किया और अर्जुन से बेहतर धनुर्धर बन गया। जब द्रोणाचार्य को पता चला, तो उन्होंने गुरु-दक्षिणा में उसका अंगूठा मांग लिया — ताकि वह कभी अर्जुन से आगे न निकल सके। हज़ारों साल बाद, अंगूठा अब तीर की जगह चयन समिति की मेज़ पर काटा जाता है — नियुक्ति की फ़ाइल में, "N...